शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- कस्बा बंडा में एक पैलेस में काम करने वाले कारीगर की पैलेस मालिक और उसके दो साथियों ने लोहे की रॉड और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन घटना के कई घंटे बाद तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मोहल्ला बृजपाल नगर निवासी रविंद्र राठौर ने बताया कि वह बंडा-पूरनपुर मार्ग स्थित एक पैलेस में कारीगरी का काम करता है। सोमवार शाम करीब सात बजे काम के दौरान पैलेस मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर लोहे की रॉड व डंडों से मारपीट की। पिटाई के बाद युवक सड़क किनारे पड़ा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो...