रांची, मई 14 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने लिया उपकारा के सुरक्षा व्यवस्था का जायजाबैठक का उद्देश्य बैठक में उपकारा खूंटी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपकारा में लगाए गए सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य यांत्रिक संसाधनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी उपकरणों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।कैदियों की स्वास्थ्य जांच उपायुक्त ने कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सक एवं ...