मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के दिलीप शुक्ला ने शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें कुल 276 पुरुष बंदियों ने भाग लिया। इस शिविर में बंदियों को ध्यान आसन व प्राणायाम के साथ सुदर्शन क्रिया सिखाई गई। ध्यान लगाकर एकाग्रचित हो शरीर में हो रही सूक्ष्म क्रियाओं को अनुभव करना सिखाया गया। योग के उपरांत बंदियों ने शरीरिक व मानसिक लाभ महसूस किया। बंदियों ने इस अवसर पर नशामुक्ति का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...