लखनऊ, मार्च 26 -- कारागार विभाग में फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया 10 वर्ष से लंबित है। इस भर्ती को लेकर दायर याचिका के कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस याचिका पर कोर्ट से कोई स्थगन आदेश नहीं है, फिर भी कारागार विभाग के अधिकारी नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। परेशान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नियुक्ति पत्र जारी किये जाने की गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सितम्बर 2025 में मुख्य सेविका भर्ती का मामला कोर्ट में विचाराधीन होते हुए भी चयनितों को नियुक्ति पत्र दिये गए। इसी आधार कारागार विभाग भी चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी करे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट भर्ती की परीक्षा कराई थी। प्रदेश की जेलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.