उन्नाव, फरवरी 26 -- बिछिया। कारागार मंत्री सुरेश राही ब्लॉक के गांव नेवरना स्थित चक्रवर्ती सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा माहे पासी टीला पर स्थापित मूर्ति स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पर पूजन करने के बाद सामाजिक जागरूकता सम्मेलन,आल्हा गायन व भंडारे में शामिल हुए। कारागार राज्यमंत्री ने महाराजा माहे पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत मौजूद जनसभा को संबोधित किया। कहा कि अगर अपने समाज के लोग महाराजा को अपना वंशज मानते हैं तो राजा की तरह सर्वसमाज के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के प्रति जोर देते हुए समाज को शिक्षित होने का संदेश दिया। वहीं, पुरवा विधायक प्रतिनिधि मनमोहन सिंह ने अपने संबोधन में प्रतिमा लगाने में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इसके बाद मंत्री भाजपा नेता अतुल सिंह कठेरिया के आवास पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.