भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। सूबे की सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान 27 अप्रैल को जिले में रहेंगे। वे रायबरेली, प्रतापगढ़, मछलीशहर, जंघई होकर जिले के दुर्गागंज बाजार में पहुंचेंगे। सुरियावां नगर के अटल चौराहा स्थित एक लॉन में वह दिन में एक बजे एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी उनके निजी सचिव सुरेश चंद्र ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...