मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर तथा जिला जज संजय यादव ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार एवं सम्प्रेक्षण गृह में उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारागार परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला कारागार के निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बैरकों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी कर...