किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज। मंडल कारा किशनगंज का शुक्रवार की सुबह को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सुरक्षा कारणों से किया गया। निरीक्षण शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई। करीब चार घंटे तक निरीक्षण चलता रहा। 4 घंटे तक चले निरीक्षण में जेल के सभी वार्डों का बारी-बारी से मुआयना किया गया। निरीक्षण डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसडीएम अनिकेत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी टीम में शामिल थे। डीएम विशाल राज ने बताया कि मंडल कारा का समय-समय पर औचक निरीक्षक किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- मंडल कारा व उप कारा का निरीक्षण जिसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। कारा प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जेल के पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई। वही कारा...