बदायूं, मई 27 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर लखनऊ में कई विभाग के मंत्रियों से मुलाकात की। सदर विधायक ने कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहर में जेल की खाली पड़ी भूमि पर पार्क निर्माण की मांग की। विधायक ने कहा कि पार्क की व्यवस्था न होने के कारण आमजन, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिये कलक्ट्रेट के निकट स्थित जेल विभाग की खाली पड़ी भूमि पर एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक पार्क बनवाया जाये। विधायक ने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में शासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। कारागार मंत्री ने शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुये इस प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराने...