सासाराम, जून 8 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव से 19 वर्षीय युवक पवन कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के दादा आनंदी साह ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पवन गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बिक्रमगंज बाजार कपड़े का सामान लेने जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों और बाजारों में काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बताया कि पवन का मोबाइल साथ था, जो अब बंद आ रहा है। परिजनों के अनुसार वह पहले भी कपड़े के कारोबार के सिलसिले में बाहर जाता रहा है। यह भी पढ़ें- काराकाट में युवक लापता, पुलिस जांच में जुटी लगभग दो-तीन दिन से कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार की चिंता बढ़ गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शिकायत ...