सासाराम, जून 16 -- बिक्रमगंज, हिटी। शारदीय (खरीफ) महा अभियान 2026 के तहत मंगलवार को काराकाट प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमित कुमार व उपस्थित किसानों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक द्वारा अतिथियों का पौधे का गमला भेंट कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती पर कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षणकृषि विशेषज्ञों की मौजूदगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में धान विशेषज्ञ एवं वनस्पति अनुसंधान इकाई के डॉ. प्रकाश सिंह, मिट्टी प्रयोगशाला के तकनीकी विशेषज्ञ प्रवीण कुमार पटेल तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमित कुमार ने किसानों को खेत बचाओ अभियान, स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ भोजन और स्वस्थ जीवन के संबंध में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक नियमों के ...