काराकाट में कार्यपालक सहायकों की प्रखंड कार्यकारिणी गठित
सासाराम, सितम्बर 9 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को लोहिया भवन काराकाट में प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के आह्वान पर हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार दूबे की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यपालक सहायकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हित में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से संतोष कुमार कार्यपालक सहायक (आवास) को प्रखंड सचिव, सोनू कुमार कार्यपालक सहायक (पंचायती राज) को प्रखंड कोषाध्यक्ष, राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.