सासाराम, फरवरी 21 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट शहर के मुख्य बाजार गोड़ारी में शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे एसबीआई के एटीम को लुटने के लिए काट रहे लुटेरों और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई। दरअसल लुटेरे पूर्व सरपंच दिवंगत विजय प्रसाद के मकान के पास स्थित एटीएम मशीन को गैस कटर से काट रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने खटखट की आवाज सुन वाहन की रफ्तार धीमी की। लुटेरों की ओर से आवाज आई अरे पुलिस। यह सुनते ही दूसरे लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इसी बीच लुटेरे काले रंग की स्कार्पियों में सवार होकर बिक्रमगंज की ओर भाग निकले। एसडीपीओ सिंधु शेखर ने बताया कि काराकाट पुलिस का सराहनीय कार्य रहा। पुलिस त्वरित कार्रवाई से एटीएम लूट की घटना होते-होते बच गई। उन्हें पुरस्कृत करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.