सासाराम, अप्रैल 1 -- बिक्रमगंज। काराकाट पुलिस ने अपह्रत एक युवती को थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया है। काराकाट थानाध्यक्ष ने बताया कि 2025 में प्रमोद कुमार द्वारा थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास से उक्त युवती को एक युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बिजनौर यूपी निवासी रामप्रसाद का पुत्र रिंकू बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.