सासाराम, अप्रैल 26 -- बिक्रमगंज। काराकाट प्रखंड के मोथा में रविवार को प्रज्ञा प्रवाह बिक्रमगंज के तत्वावधान में मासिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. सिमल कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार, अजय पांडेय व डॉ. दिलीप कुमार ने भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने कहा कि समान नागरिक संहिता वर्तमान समय की मांग है। कहा कि समान नागरिक संहिता अर्थात सभी जाति, धर्म और समुदाय पर एक समान कानून लागू करना ही समान नागरिक संहिता है। इसे लागू करने का काम राज्यों का है। मौके पर अजय पांडेय, राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...