सासाराम, फरवरी 2 -- बिक्रमगंज। काराकाट थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव में पत्नी के साथ मारपीट मामले में कौशल दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि रविवार को संजना देवी ने अपने पति कौशल दुबे (पिता भगवान दुबे) के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि पति ने लंबे समय से उसे पीटकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...