सासाराम, सितम्बर 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सासाराम मंडल कारा और बिक्रमगंज कारा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दोनों काराओं में बंदियों को मिल रही सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जल निकासी, चिकित्सा सुविधा, डॉक्टरों की उपलब्धता और कारा तक पहुंचने वाली सड़क समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर कमी सामने आने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तालाब में गंदा पानी गिरने से रोकने को बनेगी पक्की नाली: एसडीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...