अयोध्या, नवम्बर 19 -- अयोध्या, संवाददाता। ध्वजारोहण के बाद एक दिसम्बर को धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे रामभक्तों के साथ रामकोट की परिक्रमा करेंगे। परिक्रमा के दौरान उनके साथ कारसेवक तथा उनके परिजन भी सम्मिलित होंगे। संतोष दूबे ने बताया कि यात्रा के दौरान मंदिर आन्दोलन के लिए संघर्ष करने वाले पंडित देवीदीन पाण्डेय की प्रतिमा श्रीरामजन्म भूमि परिसर में स्थापित किये जाने की मांग की जाएगी। मौके पर दिग्विजय नाथ पाण्डेय, सिया प्यारे शरण, दीपक सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, मंहथ हनुमान शरण, रविशंकर पाण्डेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.