मथुरा, जून 25 -- मथुरा। थाना महावन के अंतर्गत कारब-राया रोड पर हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पहचान कराये जाने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे लोगों को कारब से राया रोड पर हनुमान मंन्दिर के पास, महावन के समीप करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मालमे की जानकारी की। मृतक के शव के समीप एक बाइक भी खड़ी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव के पास देशी शराब के खाली पाउच, प्लास्टिक के खाली ग्लास और बाइक की चाबी मृतक के हाथ में थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने...