मिर्जापुर, मार्च 2 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास किसी कारपेट कम्पनी से फेके गए कारपेट के कतरन में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गयी। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के नरउर और जगापट्टी, तिलठी आदि गांव के सड़क के किनारे कारपेट कम्पनी के व्यवसायी कारपेट का कतरन फेंक दे रहे है। ठण्ड के दिनों में आसपास के लोग अलाव के तौर पर कारपेट के कतरन का इस्तेमाल करते थे। अब सड़क के किनारे कतरन का ढेर लग गया है। रविवार की शाम लगभग पांच बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने कारपेट के कतरन में आग लगा दिया। इससे कतरन तेज लपटों में जलने लगी। धुंआ और आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने में जुट गई। तिलठी गांव के समाजसेवी ...