भोपाल, अप्रैल 16 -- भोपाल की चांदनी ने साबित कर दिया है कि आपको सामने भले ही बड़ी से बड़ी परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो जाए, अगर आपमें जज्बा और दृढ़ निश्चय है तो कोई भी बाधा आपको कामयाबी पाने से नहीं रोक सकती। एक झुग्गी बस्ती इलाके में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक लाकर पूरे स्टेट में टॉप किया है। वह कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर तो हैं ही, लेकिन उनके नंबर बाकी सभी संकायों के टॉपर्स से भी अधिक हैं।दिवाली पर कट गई थी पिता की उंगली चांदनी के पिता रामभुवन विश्वकर्मा पेशे से कारपेंटर हैं। पिछले साल दिवाली के आसपास एक आलमारी गिरने से उनके पिता की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। घाव में पस पड़ गया और लंबा इलाज चला। , जिसके कारण उनका काम पूरी तरह बंद हो गया था। परिवार का गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.