धनबाद, अप्रैल 24 -- मैट्रिक परीक्षा 2026 में उच्च विद्यालय धनबाद (एचई स्कूल धनबाद) के छात्र प्रिंस कुमार 97 फीसदी अंक(485 अंक) प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप टेन में तीसरे स्थान पर है। प्रिंस कुमार के जिला थर्ड टॉपर बनने से एचई स्कूल में जश्न का माहौल है। प्रेम नगर माडा कॉलोनी हीरापुर में रहने वाले प्रिंस के पिता अनुज शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। मां शीला देवी गृहणी है। पांच भाई-बहन में प्रिंस चौथे स्थान पर है। प्रिंस को पढ़ाई में आर्थिक संकट भी झेलना पड़ा, लेकिन उसके पिता ने हमेशा कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। अब 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करेंगे। यह भी पढ़ें- बलियापुर के लक्ष्मण व विश्वजीत बने जिला टॉपर जेईई मेन पर फोकस है। प्रिंस ने कहा कि मेरे रिजल्ट से मां-पिताजी समेत पूरा परिवार खुश है। यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.