कारपेंटर ने फांसी लगा दी जान
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ। कृष्णानगर के आजाद नगर फौजी कॉलोनी निवासी कारपेंटर मुकेश शर्मा (30) ने सोमवार देर शाम घर में फांसी लगा दी। देर रात चाची खाना खाने के लिए बुलाने गई तो युवक साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़ी। परिजनों ने मुकेश को फंदे से नीचे उतारा और फौरन लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अश्वनी शर्मा ने बताया कि मुकेश शराब पीने का लती था। सोमवार सुबह वह दस बजे काम पर गया था। दोपहर तीन बजे नशे में आया और कमरे में चला गया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.