नोएडा, अगस्त 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव स्थित स्टेडियम में एक अगस्त को हुए जसवीर मौर्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि जसवीर के परिचित कारपेंटर गोविंद ने गाली देने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर बदायूं में मृतक जसवीर मौर्य के परिवार के लोग अनशन पर बैठे थे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मूलरूप से बदायूं के दलेलनगर गांव का रहने वाला जसवीर मौर्य रोजा जलालपुर गांव में एक स्टेडियम में साफ सफाई और देखभाल का काम करता था। जसवीर मौर्य स्टेडियम में बने एक कमरे में अकेला रहता था। जसवीर मौर्य की जान पहचान स्टेडियम में अक्सर मैच देखने के लिए आने वाले युवक गोविंद शर्मा से थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इसके चलते दोनों एक साथ बैठकर शराब पार्टी करत...