कारपेंटर कार्यशाला में दस कार्मिकों को मिला प्रमाण पत्र
महाराजगंज, जुलाई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका क्षेत्र चिउरहा वार्ड में स्थित 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में आयोजित अंतर क्षेत्रक स्तरीय सात दिवसीय बढ़ई (कारपेंटर) कार्यशाला का समापन हुआ। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान व व्यावहारिक कौशल का उपयोग अपनी-अपनी वाहिनियों में दक्षता के साथ करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से कार्मिकों की कार्यकुशलता, आत्मनिर्भरता व उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की क्षमता विकसित होती है। कार्यशाला में 66वीं, 43वीं, 50वीं, 09वीं व 22वीं वाहिनी के कुल 10 कार्मिकों ने कारपेंटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.