मेरठ, जून 18 -- तीन दिन पहले किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में ठेकेदार को चिट्ठी में कारतूस भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने का स्वाट टीम प्रथम और थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित के सगे फूफा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आयुष्मान कार्ड के जरिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े का भी खुलासा किया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने पत्रकार वार्ता पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि शाहजहांपुर निवासी अमजद ठेकेदारी करते हैं। 14 जून को दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने अमजद के घर पर धमकी भरी चिट्ठी और कारतूस फेंककर 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर अमजद के परिवार की हत्या की धमकी दी गई थी。

गिरफ्तारी और सबूत पुलिस ने इस मामले में 50 से 60 किमी...