मऊ, मई 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल गांव में मामा के घर आए युवक द्वारा तमंचा लहराकर लोगों को डराने धमकाने के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार की सुबह पीवाताल से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पीवाताल गांव निवासी उमाशंकर चौबे पुत्र राम जन्म चौबे व सत्येंद्र सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह ने थाने पर आकर सूचना दिया कि उनके गांव में ननिहाल में आया युवक तमंचा लेकर लहरा रहा है और गांव के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर दहशत पैदा ...