कारचोबी व्यापारी को रास्ते में घेर डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
बरेली, सितम्बर 21 -- नवाबगंज। चमन नगरिया गांव के आरिफ खां कारचोबी व्यापारी हैं। 18 सितंबर की शाम वह मुझैना गांव से पार्सल लगाकर अपने बेटे हैदर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर तीन लोगों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। बाइक गिरते ही उन तीनों ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिए, उनका सिर फट गया। शरीर में कई जगह चोटें आयी। पिता पर हमला होते देख बेटा हैदर घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। परिजनों घायल आरिफ को जादोपुर गांव के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना की रिपोर्ट आरिफ की ओर से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ट्रेलर ड्राइवर को पीटने में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.