देहरादून, मार्च 16 -- कारगी ग्रांट में पुलिस ने एक चिकन शॉप के पीछे बने खंडहरनुमा कमरे से संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मांस काटने के उपकरण भी जब्त किए हैं। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों फिलहाल फरार हैं। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि एसआई बलदीप सिंह रविवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कारगी ग्रांट में बड़ी मस्जिद वाली गली में स्थित एक चिकन शॉप के पिछले हिस्से में संरक्षित पशु को काटा गया है और मांस वहीं छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद शाह और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने जब वहां छापा मारा तो एक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.