कारगिल शहीद हवलदार बिरसा उरांव की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
गुमला, सितम्बर 2 -- सिसई प्रतिनिधि। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हवलदार बिरसा उरांव की 27वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क में उनकी प्रतिमा तथा बर्री जतरा टोली गांव के शहीद स्मारक पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की धर्मपत्नी मीला उरांव,पुत्री पूजा विभूति उरांव और पुत्र चंदन उरांव समेत पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव,बीडीओ रमेश कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भूतपूर्व सैनिकों ने रैथलिंग परेड कर शहीद को सलामी भी दी। समीर उरांव ने कहा कि बिरसा उरांव 2 सितंबर 1999 को कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। सेना में उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। उनकी स्मृति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.