मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कारगिल शहीद प्रमोद का 27वां शहादत दिवस शनिवार को माधोपुर सुस्ता स्थित शहीद के स्मारक स्थल पर मनाया गया। इस अवसर पर शहीद प्रमोद ग्रुप ऑफ एजुकेशन के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पहले शहीद प्रमोद के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें शहीद की मां दौलती देवी, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद अजय निषाद, विधायक बेबी कुमारी सहित सेना के कार्यरत सैनिक, पूर्व सैनिक संगठन आदि शामिल हुए। पूर्व मुखिया शंकर कुशवाहा ने शहीद प्रमोद के बड़े भाई श्याम नंदन कुमार यादव को शॉल व पाग देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीद प्रमोद को दी गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद प्रमोद सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर भारती ने की।

हिंदी हिन...