महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के छपवा बाईपास चौराहे पर स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा के स्मारक को राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया जाना और उसको उपेक्षित करने से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। शहीद के परिजन एवं नागरिकों ने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर एक सप्ताह के भीतर देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर सपूत की मूर्ति को सम्मान पूर्वक स्थापित किए जाने की मांग की है। कहा कि ऐसा न होने पर आंदोलन तय है। कारगिल युद्ध के दौरान 26 जुलाई-1999 में दुश्मनों से लोहा लेते समय पूरन बहादुर थापा देश के लिए कुर्बान हो गए थे। सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद की मूर्ति छपवां बाईपास पर स्थापित की गई थी। यहां विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते आते हैं। लोगों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.