कारगिल शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से
सिमडेगा, अगस्त 20 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। संत आर्नोल्ड उवि तुरबूंगा में आगामी 27 अगस्त से कारगिल शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग की स्मृति एवं सम्मान में आयोजित अंतर विद्यालय बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में मौजूदा मैट्रिक तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। केंद्र एवं डेबिटिंग टीम मान्य नहीं होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में अध्यनरत बालकों में फुटबॉल के प्रति उनकी रुचि एवं प्रतिभा की पहचान निमित' जिला फुटबॉल एसोसिएशन गुमला द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उवि एवं आठवीं तक के मध्य विद्यालय की टीम आयोजन समिति से संपर्क कर उक्त टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। जानकारी समिति के अध्यक्ष फादर अन्सेलेम केरकेट्टा ने दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.