वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, संवाद। कारगिल में शहीद जवान मनीष कुमार सिंह के लमही स्थित आवास से चोरों ने लाखों के गहने और नगदी पार कर दिया। पत्नी चंचला सिंह ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी है। मनीष मूल रूप से जौनपुर के मढ़ी गांव के निवासी थे। शहादत के बाद उनके परिजन लमही में मकान बनवाकर रहने लगे। चंचला सिंह बेटी के साथ लमही स्थित मकान में रहती हैं। 22 जनवरी को वह गांव गई थीं। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटीं तो मकान का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर अलमारी और तिजोरी टूटी हुई मिली। चोर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। इसके अलावा चांदी के आठ सिक्के, दो प्लेट, दो चम्मच भी उठा ले गए। 21 हजार रुपये नगद और 63 हजार का लैपटॉप भी उड़ा दिया। चंचला सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया है कि दो चोर रात करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.