चम्पावत, मार्च 23 -- बनबसा। कारगिल शहीद नायक खीम सिंह कुंवर की माता लक्ष्मी देवी का रविवार देर शाम निधन हो गया l सोमवार को बनबसा के शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गा। मुखाग्नि पुत्र राजेंद्र सिंह कुंवर और किशन सिंह कुंवर ने दी। वीर माता के निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन ने शोक जताया है। नायक शहीद खीम सिंह कुंवर कारगिल युद्ध में शत्रु से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उन्हें इमरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...