गाजीपुर, जुलाई 10 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के कारगिल शहीद इश्तियाक खान को शुक्रवार को बीएसएफ जवानों ने सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद इश्तियाक खान के वीरता और पराक्रम को याद किया गया।इस दौरान गुलशेर खान ने कहा कि यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि हमारे दिल की गहराइयों से निकला एक सलाम है। उस शहीद की वजह से हम आज चैन की सांस ले रहे हैं। इश्तियाक खान सिर्फ एक नाम नहीं, वो हमारे हौसले और हिम्मत की पहचान हैं। हमें चाहिए कि हम उनकी राह पर चलें और देश सेवा को अपना धर्म बनाएं। इस मौके पर शहीद इश्तियाक खान की पत्नी रसीद बेगम, माया शंकर उपाध्याय, मोहम्मद राजा, राहुल यादव ,शशिकांत पांडे ,मोहम्मद कलाम, सनी उपाध्याय, भोला पांडे ,मोहम्मद फैयाज आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...