कारगिल शहीदों की स्मृति में निकली तिरंगा यात्रा
जौनपुर, जुलाई 30 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक संगठन 'वर्दी ग्रुप' की ओर से गुरुवार को अमर शहीदों की स्मृति में जन जागृति तिरंगा यात्रा निकाली गई। कारगिल शहीद अजीत यादव की पत्नी वीरांगना पूनम यादव हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रही थीं। इस दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा बहोरीकपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बादशाहपुर रोडवेज परिसर पहुंची। यहां कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वाहनों पर कारगिल के शहीद सैनिकों के चित्र और पोस्टर लगाए गए थे। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और कारगिल के शहीद अमर रहें के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। नगरवासियों ने जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.