शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर इकाई ने रविवार शाम शहीद पार्क से कचहरी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा व मोमबत्तियां लेकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी चौराहे पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल विजय देश के स्वाभिमान और वीर जवानों के अदम्य साहस का प्रतीक है। इस दौरान आयुष्मान चौहान, योगेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पाल, वैभव सक्सेना, अशुतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मारक पर कैंडल जलाकर अमर शहीद जवानों को किया नमन यह भी पढ...