औरैया, जुलाई 25 -- ये दिल मांगे मोर का जज्बा और तिरंगे की आन के लिए जान न्योछावर करने का साहस... कारगिल युद्ध की यही अमर गाथा आज भी देशवासियों को गर्व से भर देती है। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने दुर्गम पहाड़ियों पर बैठे दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था। 27 वर्ष बाद भी उस विजय की गूंज औरैया के युवाओं के दिलों में देशभक्ति का वही जज्बा पैदा करती है। कारगिल विजय दिवस पर जिले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा। जिले में सेना, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस में बड़ी संख्या में युवा सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से हर वर्ष सैकड़ों युवक सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। उनका कहना है कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस ही उन्हें वर्दी पहनने की प्रेरणा देता है। कई ...