कारगिल विजय दिवस पर होंगे शौर्य समारोह
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर 26 जुलाई को नैनीताल जिले में श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्र प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न आयोजन होंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।बैठक में निर्देश दिए गए कि नगर निगम नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य कार्यक्रम से पहले साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करे। 26 जुलाई को सुबह नौ बजे शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि.) रमेश सिंह, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.एस. नेगी, जिला खेल अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.