खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के सैनिक संघ कार्यालय गोशाला रोड खगड़िया में रविवार की शाम कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लद्दाख के बटालिक सेक्टर मे कारगिल युद्ध लड़ा गया था। लगभग पांच हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसपैठ किए थे और कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। इन घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय शुरू किया गया था। इस युद्ध की समाप्ति 26 जुलाई 1999 को हुई थी। इसलिए हम 26 जुलाई को हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Buxar News: कारगिल के शहीदों की कुर्बानी को किया नमन संघ के जिला सचिव नरेश प्रसाद यादव ने कहा कि यह युद्ध इसलिए भी कठिन थी क्योंकि यह 18 हजार फुट की ऊंचाई पर एवं माइनस 10 डिग्...