गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच सहित अन्य लोगों ने मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कारगिल विजय देश की सेना और बहादुर सैनिकों के शौर्य को दिखाती है। शहीदों का त्याग, राष्ट्रप्रेम और वीरता प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, लक्ष्मण सिंह राठी, ओमपाल, चंद्रपाल, दिनेश, सतेंद्र, विनोद, बाबा, परमेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कारगिल के अमर वीरों को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि इसके अलावा मोदीनग...