कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन
कन्नौज, जुलाई 26 -- छिबरामऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभासद हिमांक त्रिपाठी ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने संसद हमले में शहीद हुईं वीर बाला कमलेश कुमारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। इसके बाद वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए कृष्णमुरारी दुबे की पत्नी हंसमुखी देवी को पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व सैनिक सत्येंद्र शुक्ला को भी सम्मानित कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विजय दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.