कन्नौज, जुलाई 25 -- कन्नौज, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर जवान ज्योति पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा समेत सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त जवानों को नमन किया। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में कारगिल विजय दिवस समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बिग्रेडियर मनीष कुमार जैन, कमांडेंट दि सिख लाई रेजीमेंट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अतिथियों और पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए कारगिल युद्ध की वीरगाथा और उसके ऐतिहासिक महत्व प...