कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जनपद में शहीद स्मारक, इको पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीएम कपिल सिंह ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर देश की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहाकि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम एवं चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने असाधारण वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विजय प्राप्त कर विश्व के समक्ष भारतीय सेना की क्षमता एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.