कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों और परिजनों को किया गया सम्मानित
गौरीगंज, जुलाई 26 -- अमेठी, संवाददाता। शिव प्रताप इंटर कालेज अमेठी के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और युद्ध में शामिल क्षेत्र के सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और दुश्मनों को धूल चटाई। उन्होंने कहा कि सीमा पर सैनिक बलिदान देते हैं तो समाज का दायित्व है कि उनके शौर्य का प्रचार-प्रसार करें। एसडीएम ने कारगिल युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले पांच सैनिकों और एक वीरांगना महिला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीओ मनोज कुमार मिश्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.