घाटशिला, जुलाई 27 -- घाटशिला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद, घाटशिला की ओर से देशभक्ति और सैन्य परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी बिगुल की धुन और एनसीसी कैडेटों के एस्कॉर्ट के साथ हुई। पद्मश्री जानुम सिंह सोय, शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मोहम्मद जावेद, कैप्टन धनों टुडू, लायंस क्लब इंटरनेशनल की चेयरमैन पूरबी घोष और मजदूर नेता ओम प्रकाश सिंह का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मोहम्मद जावेद, कैप्टन धनों टुडू, सेना मेडल गैलेंट्री से सम्मानित रघुनाथ हांसदा, कैप्टन सुगदा मंडी, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार एसएल दत्...