भागलपुर, जुलाई 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को लाजपत पार्क मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह और शहीद गनर प्रभाकर सिंह के भाई दिवाकर सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और कारगिल के अमर वीरों के बलिदान को नमन किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विजय दिवस : कारगिल की लड़ाई वीर शह...