कारगिल विजय दिवस पर मविवि में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
गया, जुलाई 27 -- मगध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं स्वास्थ्य सेवा संकुल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने किया। कुलपति ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। कारगिल विजय दिवस पर इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कुलसचिव डॉ. बिनोद कुमार मंगलम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा और संवेदनशीलता का संस्कार विकसित करते हैं। शिविर में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.