कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन
हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना ही कारगिल विजय की सबसे बड़ी सीख है। सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- शहीदों का सम्मान समाज का नैति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.